UPSC Subject List in Hindi

आईएएस जिसे इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस कहा जाहा है, यह एक ऐसा सरकारी पद है जिसकी तैयारी दुनिया भर में लाखो लोग कर रहे हैं। पर इस परीक्षा को निकाल पाना बहुत ही मुशिकल होता है। इसका सबसे बड़ा कारण होता है इसका सिलेबस। इस परीक्षा का सिलेबस बहुत ही बड़ा होता है। आपको बता दें की आईएएस यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस पद की नौकरी यूपीएससी परीक्षा की पास करने से ही होती है। इसलिए अगर आपको आईएएस की नौकरी करनी है तो आपको UPSC Subject List in Hindi को जाना होगा।

कई सारे उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी तो कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें कई सारी किताबों को पढ़ना पड़ता है। हर एक विषय की संपूर्ण जानकारी के लिए अलग अलग किताबों को रैफर करना पड़ता है। कई बार विद्यार्थियों को कन्फ्यूजन हो जाता है कि सिविल सेवा की तैयारी में कितने कितने विषय होते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सिविल सेवा में कितने विषय होते हैं तो आज का यह लेख केवल और केवल आप ही के लिए है।

UPSC की परीक्षा कितने चरण में होता है?

तो चलिए शुरुआत करते आज के इस लेख को। सबसे पहले मैं आपको बता देता हूँ की यूपीएससी की परीक्षा तीन चरणों में होती है। पहले चरण और दूसरे चरण की परीक्षा लिखित होती है। आखिरी सबसे कठिन चरण इंटरव्यू का होता है और यह सबसे कठिन चरण होता है। इस चरण को पास करने के लिए आप बहुत ही तगड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आइये हम आपको बताते हैं कि सिविल सेवा की परीक्षा में कुल मिलाकर कितने विषय होते हैं और उन सभी का क्या क्या वेटेज होता है।

इसे भी पड़े – BA Subject List in Hindi 

UPSC परीक्षा में कुल कितने विषय होते हैं? |UPSC Subject List

सबसे पहले मैं आपको यह बता दूं कि यूपीएससी की परीक्षा में विषयों (UPSC Subject List) को दो भागों में बांटा जाता है। एक अनिवार्य विषय यानी कंपल्सरी सब्जेक्ट और दूसरे ऑप्शनल सब्जेक्ट। ऑप्शनल सब्जेक्ट का चयन आप खुद की रुचि के अनुसार कर सकते हैं। कुल मिलाकर 48 विषयों का ऑप्शन मिलता है, जिसके अनुसार आपके लिए भी विषयों का चुनाव कर सकते हैं।

UPSC Subject List in Hindi

तो चलिए जानते हैं सबसे पहले हमारे कंपलसरी सब्जेक्ट्स कौन कौन से होते हैं। सबसे पहला है हमारा सामान्य विज्ञान, इतिहास, भूगोल, टेक्नोलॉजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, रीजनिंग। मैं आपको शार्ट में एक जानकारी दे दूं कि किस विषय में क्या क्या टॉपिक्स आपसे पूछे जाते हैं।

इतिहास का विषय।

भारत के इतिहास और विश्व का इतिहास इस विषय में आपसे भारत के इतिहास से प्रश्न पूछे जाते हैं। भारत के इतिहास को कई चरणों में बांटा गया है। भारतीय इतिहास को प्राचीन काल इतिहास, मध्यकालीन इतिहास एवं आधुनिक भारत में बांटा गया है। भारत इतिहास को पूरा करने के लिए आपको इन तीनों किताबों को पढना होता है।

आपसे भारत की पहली सभ्यता और भारत में कौन – कौन से राजा ने राज किया तथा किस काल में भारत का विकास ज्यादा हुआ, इन सब से प्रश्न पूछे जाते हैं। इतिहास यूपीएसई एग्जाम की सबसे कठिन विषयों में से एक माना जाता है। विश्व इतिहास में विश्व सारी बड़ी घटनाओं से प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे कि पहला विश्व युद्ध। दूसरा विश्व युद्ध। किस देश में कितने साल तक दूसरे देशों का शासन रहा और कौन सा देश कब आजाद हुआ। ऐसे विषयों से आप से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

भारतीय भूगोल और विश्व भूगोल।

दोस्तों, भारतीय भूगोल और विश्व भूगोल यूपीएससी परीक्षा के सबसे अहम विषयों में से एक है। इसमें आपको भारत की भौगोलिक संरचना तथा भारत के भूगोल से प्रश्न पूछे जाते हैं। भारत में कितनी नदी है, कौन सी नदी किस किस राज्य से होकर गुजरती है? भारत के वर्षा वनों के बारे में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। साथ ही भारत के मौसम के बारे में भी आपसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

विश्व भूगोल में भी आपसे वही प्रश्न पूछे जाते हैं। विश्व का मौसम विश्व के वर्षावन तथा अन्य तरह के ही प्रश्न आपसे पूछे जाते हैं। इस विषय की तैयारी के लिए आप माजिद हुसैन, भारतीय भूगोल तथा विश्व भूगोल की किताबों को आप आसानी से पढ़ सकते हैं। दोस्तों प्रसाशनिक सेवा भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय में बहुत काम करने होते हैं इसलिए इस परीक्षा में आपसे भारतीय राजनीति, भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय, अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतराष्ट्रीय संबंध के विषय से भी प्रश्न पूछे जाते हैं।

साथ ही में आपको भारत के विदेशी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों की पढ़ाई भी करनी होती है। इस विषय में हमारे देश के संविधान और कानून की पढ़ाई करनी है ताकि आप आपको हमारे देश के संविधान और कानून की अच्छी जानकारी हो सके और आप अपनी प्रसाशनिक सेवा में इन नियमों का पालन अच्छे तरीके से कर सकें। आर्थिक विकास, जैव विविधता, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, प्रौद्योगिकी इन विषयों में आप से हमारे देश के आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।

इनमें आप हमारे देश में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जानवरों तथा पेड़, हमारे देश के जैव विविधता से प्रश्न पूछे जाते हैं। दोस्तों, हमारे देश तथा अन्य प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। इसमें आपको प्राकृतिक आपदाओं के बारे में पढ़ाया जाता है और इन आपदाओं से बचना कैसे उसके लिए सुरक्षा प्रबंधन के बारे में भी आपसे काफी ज्यादा प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

एथिक्स और एप्टीटुड विषय।

यह भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। इसमें आपकी बौद्धिक क्षमता की परीक्षा ली जाती है। इस विषय में मानसिक योग्यता प्रश्न पूछे जाते हैं। इस विषय में आपको मौलिक शिक्षा के बारे में भी पढना होता है। दोस्तों किसी भी काम के लिए एथिक्स का होना बहुत ज्यादा जरूरी है और बहुत ही जिम्मेदारी वाला पद होता है इसलिए इस काम में एथिक्स  का होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इसकी परीक्षा में एथिक्स विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

ऑप्शनल सब्जेक्ट।

अगर हम ऑप्शनल सब्जेक्ट को देखें तो उसमें आपको किसी एक विषय का चुनाव करना होता है फिर उसके बाद आपको उसी विषय में सारे प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। इसलिए भाषा को भी ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में रखा गया है। इसमें आपको किसी एक रीजनल लैंग्वेज के बारे में पढना होता है।

इस परीक्षा को देने के लिए आप किसी भी एक भाषा को चुन सकते हैं जैसे गुजराती, मणिपुरी, संस्कृत, हिंदी, मराठी, सिंधी, बंगाली, कन्नड़, कश्मीरी, तेलगु, कोंकणी, उर्दू, तमिल, उड़िया, पंजाबी, मलयालम। कुछ और भी ऑप्शनल सब्जेक्ट होते हैं जैसे फिजिक्स, जूलॉजी, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, जियोलॉजी, इंडियन हिस्ट्री, विधिशास्त्र, स्टैटिक्स, समाजिक शास्त्र, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, साइकोलॉजी, लोकप्रशासन, इकनॉमिक्स, ज्योग्राफी, राजनैतिक विज्ञान, अंतराष्ट्रीय संबंध, वाणिज्य एवं लेखाशास्त्र, फिलोसॉफी, मेडिकल साइंस, जनपद अभियांत्रिकी, मैथमैटिक्स, बोटनी, इंजीनियरिंग सब्जेक्ट्स, एग्रीकल्चर, प्रबंधन शास्त्र, पशुपालन और पशुचिकित्सा।

निष्कर्ष : UPSC Subject List in Hindi

तो आप सभी को यह सब तो क्लियर हो गया होगा कि हमारे कौन कौन से विषय हमारे (UPSC Subject List in Hindi) यूपीएससी के एग्जाम में पूछे जाते हैं। अगर आप आईएएस की तैयारी कर रहे हैं तो आप दिल्ली जाकर इस परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। आईएएस परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको एक अच्छा इंस्टिट्यूट से ही पढाई पढ़ना चाहिए। अगर आपको और कोई सवाल आईएएस के सब्जेक्ट यानी विषय से संबंधित हो तो आप हमे कमेंट कर के जरूर बताये।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *